फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण में बाधा बन रही मास्टर पानी की लाइन होगी शिफ्ट, सुभाष चौक पर 400 मीटर पेयजल पाइपलाइन हटाने का काम शुरू

। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण में बाधा बन रही मास्टर पेयजल पाइपलाइनों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल सुभाष चौक के पास पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य तेज गति से चल रहा है। जीएमआरएल मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो परियोजना का निर्माण कर रहा है। परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य जारी है। सुभाष चौक पर मेट्रो के मुख्य कॉरिडोर के बीच से गुजर रही मास्टर पाइपलाइन पिलर निर्माण में बाधा बन रही है। इसे देखते हुए करीब 400 मीटर लंबी पाइपलाइन को सर्विस रोड के साथ शिफ्ट किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन हटने के बाद मेट्रो निर्माण कार्य में और तेजी आएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें