फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में निगमायुक्त के रियलिटी चेक में जेई फेल, नोटिस जारी

Vikas Kumar Updated Tue, 03 Dec 2024 09:30 PM IST

साहब! आपके सख्त निर्देश के बावजूद स्थानीय कनिष्ठ अभियंता मिलन यादव फोन ही नहीं उठाता...। शिकायत के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं हुई है। निगम कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में ये शिकायत इंदिरा कॉलोनी की महिलाओं ने की। तो निगमायुक्त ने अपने सामने ही क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियंता मिलन यादव को फोन करने के लिए महिलाओं से कहा। महिलाओं ने अलग-अलग नंबरों से कई बार फोन किया, लेकिन कनिष्ठ अभियंता ने फोन नहीं उठाया। निगमायुक्त के रियलटी चेक में फेल कनिष्ठ अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिविर में इंदिरा कॉलोनी की महिलाओं ने शिकायत की थी कि पार्क की दीवार कुछ लोगों ने तोड़ने और पार्क में अवैध पार्किंग की शिकायत की थी। इस बारे में पूर्व में कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई और न ही जेई मिलन यादव फोन उठाता है। इसी तरह दूसरे मामले में गांव झाड़सा निवासी शिकायतकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि उनके पड़ोसी द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। वे इसकी शिकायत 10 सितंबर से लगातार कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। निगमायुक्त ने सहायक अभियंता (एनफोर्समेंट) कृष्ण कुमार को नियम-8 के तहत चार्जशीट जारी करने के निर्देश जारी किए। नगर निगम गुरुग्राम निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि आमजन के कार्यों को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के साथ ही कार्रवाई भी होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें