फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हरियाणा के सरकारी प्राथमिक स्कूलों की जानकारी अब वन स्कूल पोर्टल पर होगी अपडेट

हरियाणा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों की जानकारी वन स्कूल पोर्टल और एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालय, जो स्वतंत्र रूप से संचालित हो रहे हैं या किसी माध्यमिक, उच्च अथवा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ एक ही भवन या कैंपस में चल रहे हैं, उनकी पूरी जानकारी पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य होगा। विभाग ने स्कूलों को अपने लॉगिन के माध्यम से यह स्पष्ट करने को कहा है कि विद्यालय स्वतंत्र है या किसी अन्य स्कूल के साथ अटैच्ड है। विभाग के अनुसार राज्य में करीब 3270 सरकारी प्राथमिक विद्यालयों का डाटा अब तक अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में जिला और स्कूल स्तर पर जल्द से जल्द जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विभागीय रिकॉर्ड सही और व्यवस्थित रखा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें