सीएनजी के बढ़े दामों ने जिले के ऑटो रिक्शा चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चालकों का कहना है कि पहले जहां रोजाना की कमाई में अच्छी बचत हो जाती थी, वहीं अब तेल के बढ़ते दामों के कारण मुनाफा लगातार घटता जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि कमाई पहले जितनी ही है, लेकिन खर्च काफी बढ़ गया है। कई चालकों को अब अपनी जेब से पैसे लगाकर रिक्शा चलाना पड़ रहा है।