द्वारका एक्सप्रेस पर गुरुग्राम के सेक्टर 103 स्थित हीरो होम्स और अन्य सोसाइटियों को लोग के लोगों को पिछले 15 दिनों से सड़क पर जलभराव से जूझना पड़ रहा है। सोसायटियों की हालत टापू की तरह हो गई है। लोगों ने बताया कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं निकल पा रहा है। कई दिन पहले यहां सीवेज लाइन टूटी थी, अभी तक यहां से पानी हटाया नहीं गया है।