फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम में ट्रांसपोर्टरों की तैयारियां तेज, 21 मई से दिल्ली-एनसीआर में तीन दिन का महा चक्का जाम

अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 10:23 PM IST

दिल्ली-एनसीआर में 21 मई से शुरू होने वाले तीन दिवसीय महा चक्का जाम को लेकर गुरुग्राम में भी ट्रांसपोर्टरों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्टर्स कांग्रेस के आह्वान पर 21, 22 और 23 मई को दिल्ली-एनसीआर समेत गुरुग्राम में ट्रकों और अन्य व्यावसायिक वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रखा जाएगा। मंगलवार को शहर के विभिन्न ट्रांसपोर्ट नगरों और प्रमुख सड़कों पर ट्रांसपोर्ट यूनियनों की ओर से आंदोलन के समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए। ट्रांसपोर्ट संगठनों का कहना है कि लगातार बढ़ाए जा रहे ईसीसी और ग्रीन टै्स, बीएस-4 वाहनों पर एक नवंबर से प्रस्तावित प्रतिबंध और परिवहन क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर ट्रांसपोर्टरों में भारी रोष है। संगठनों ने मांग की है कि ईसीसी और ग्रीन टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए, प्रदूषण मुक्त बीएस-6 वाहनों को इन टैक्सों से पूरी तरह छूट दी जाए तथा बीएस-4 वाहनों पर लगाए जा रहे प्रस्तावित प्रतिबंध पर पुनर्विचार किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें