गुरुग्राम के दौलताबाद फ्लाईओवर की बदहाल स्थिति से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाईओवर की सड़क कई जगह से जर्जर हो चुकी है, जबकि गड्ढों और मिट्टी के ढेर से दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पैदल यात्रियों के लिए बनी सीढ़ियों पर भी गंदगी फैली रहती है। रेलवे स्टेशन और द्वारका एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग होने के कारण यहां सुबह-शाम भारी जाम लगता है।