फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Murder: एक निजी एकेडमी संचालक की गोली मारकर हत्या, पिस्टल बरामद; दो साल पहले छोड़ गई थी पत्नी

अनुज कुमार Updated Sat, 31 Jan 2026 01:39 PM IST

शहर के गांधी नगर इलाके में एक निजी एकेडमी चलाने वाले शैलेंद्र (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव किराए के मकान में कुर्सी पर बैठा मिला। कनपटी पर गोली लगी थी और पिस्टल पैरों के पास पड़ी मिली। पटौदी रोड पुलिस चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बिहार निवासी शैलेंद्र को लोग 'मास्टर जी' के नाम से जानते थे। वह किराए के मकान में अकेले ही रहते थे। उनकी पत्नी करीब दो साल पहले लड़ाई के बाद उन्हें छोड़कर चली गई थी। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब ऊपर के किराएदार नीचे आए तो उन्होंने शैलेंद्र को कुर्सी पर बैठा देखा और कनपटी पर गोली लगने के निशान पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हत्या किसने और क्यों की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें