गुरुग्राम सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। दल ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लागू इमरजेंसी व क्लाउड हेल्थ सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ एटीएम और कियोस्क मशीनों के माध्यम से मरीजों की स्वचालित जांच प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।