गुरुग्राम में न्यू ईयर के स्वागत को लेकर शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। नए साल पर लोगों की खरीदारी भी बढ़ती जा रही है। बाजारों में लोग दोस्तों-परिवार के लिए उपहार, खिलौने, मिठाइयां, कपड़े, ग्रीटिंग कार्ड और सजावटी सामान खरीद रहे हैं। दुकानों पर भीड़ दिख रही है, जो नए साल के उत्साह को दर्शाता है।