फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सुविधाओं की कमी से जूझ रहे एथलेटिक्स खिलाड़ी, नए सिंथेटिक ट्रैक और स्टेडियम की मांग

अनुज कुमार Updated Wed, 06 May 2026 10:53 PM IST

जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न केवल पदक जीत रहे हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम भी रोशन कर रहे हैं। इसके बावजूद खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है। खिलाड़ियों ने प्रशासन और खेल विभाग से मांग की है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे और ऊंचाइयों तक पहुंच सकें। खिलाड़ियों का कहना है कि अभ्यास के जिले के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में स्थित सिंथेटिक ट्रैक ही एथलेटिक्स खिलाड़ियों के अभ्यास का मुख्य केंद्र है, जहां पूरे जिले से खिलाड़ी पहुंचते हैं। खिलाड़ियों के पास केवल सुबह और शाम का समय ही होता है, लेकिन इन दोनों समय में स्टेडियम में क्षमता से अधिक भीड़ हो जाती है। ऐसे में उन्हें सही तरीके से अभ्यास करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें