फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में सीएम सैनी की अध्यक्षता में कष्ट निवारण समिति की बैठक, 17 मामलों की हुई सुनवाई

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 17 मामलों की सुनवाई की गई। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 14 मामलों का समाधान किया। जबकि तीन को अगली बैठक तक लंबित रखा। सैनी ने कहा, "नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा सरकार लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि समय के साथ व्यवस्थाओं में सुधार हो रहा है। जिन क्षेत्रों में पहले अधिक समस्याएं थीं, वहां अब सकारात्मक बदलाव दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक वर्षा से जलभराव जैसी परिस्थितियां बनती हैं, लेकिन पिछले कार्यों का लाभ अब स्पष्ट है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें