गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर की मास्टर सड़कों की ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज पर हरियाली बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत सेक्टर-81 और 86 की डिवाइडिंग रोड की ग्रीन बेल्ट तथा सेंट्रल वर्ज को विकसित किया जाएगा। यहां विभिन्न प्रकार के फूलदार और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। इसके तहत सेक्टर-81/86 डिवाइडिंग रोड की ग्रीन बेल्ट और सेंट्रल वर्ज का विकास किया जाएगा। इस रोड पर 9,625 विभिन्न प्रकार के पौधे और 891 झाड़ीदार पौधे लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर करीब 98.80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत अमलतास, गुलमोहर, कचनार, स्पेथोडिया, टेबुबिया रोसिया, पिलखन और देसी अशोक समेत कई प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे सड़क की सुंदरता बढ़ने के साथ पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा।