गुरुग्राम नगर निगम के सफाई अभियान के बावजूद दिल्ली-जयपुर हाईवे की दोनों ओर की नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला तक दोनों की नालियाें में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। हाईवे से सटी कालोनियों व गांवों के लोग कूड़ा हाईवे की सर्विस लेन और नालियों में फेंक देते हैं। इससे पानी निकासी में भी परेशानी होती है।