फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम में राज्य स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में 22 टीमों ने दी प्रस्तुति, देखें वीडियो

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता-2024 में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। बुधवार को गुरुग्राम स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में आयोजित प्रतियोगिता में 22 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। बुधवार देर शाम तक प्रतियोगिता में टीमों ने प्रस्तुति दी। राज्य स्तरीय विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता-2024 का शुभारंभ एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक सुनील बजाज और उप निदेशक वीरेंद्र नारा ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन एससीईआरटी के निदेशक सम्वर्तक सिंह के मार्गदर्शन किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र नई दिल्ली की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य विषय मानव जाति के लाभ के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहा। प्रतिभागियों ने अपने रचनात्मक प्रस्तुतियों से विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका को उजागर किया। एससीईआरटी में विज्ञान विंग की प्रमुख पूनम यादव ने बताया कि टीमों ने जल संरक्षण, स्वास्थ्य, मादक पदार्थों से शरीर पर दुष्प्रभाव, विज्ञान हमारे लिए वरदान या अभिशाप, विज्ञान की तरक्की से लोगों को सुविधा, विज्ञान का जनजीवन पर प्रभाव सहित अन्य विषयों पर अपनी प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमा खन्ना ने किया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति, नाटक के राज्य समन्वयक डॉ. संजय प्रकाश कौशिक की देखरेख में संचालन किया गया। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. एसके गुप्ता, सुशील और डॉ. देबाश्री शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें