दिल्ली से सटे गुरुग्राम में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सेक्टर 15 के पार्ट 2 में निर्माणाधीन जगन्नाथ मंदिर की दीवार गिर गई। इस दौरान मौके पर पांच लोग मलबे में दब गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले के लिए रेस्क्यू में चलाया, जिसके बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया। सभी मजदूरों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने चार की हालत ठीक बताई है जबकि एक की स्थिति गंभीर है।