गुरुग्राम के बसई रोड कृष्ण नगर के एक मकान में आग लग गई। हादसे के दौरान मकान में महिलाएं और बच्चे फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी महिलाओं और बच्चों का रेस्क्यू किया गया। हादसे में फंसे महिलाओं और बच्चों की रेस्क्यू की लाइव तस्वीरे कैमरे में कैद हो गई। महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर साफ तौर से देखा जा सकता है। शुरुवाती जांच में खुलासा हुआ है कि शार्ट सर्किट के चलते पहली मंजिल में आग लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें दूसरी और तीसरी मंजिल में रहने वाली महिलाएं और बच्चे फंस गए थे। बहरहाल, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।