फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशियों की हुई पहचान

गुरुग्राम साइबर सिटी में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान के लिए दस्तावेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने जिले में चार स्थानों पर दस्तावेज की जांच के लिए केंद्र बनाए हैं। इनमें डिटेन किए गए लोगों को रखा गया है। परिवार वालों की ओर से वैध दस्तावेज उपलब्ध कराने और सत्यापन किए जाने के बाद उन्हें छोड़ा जा रहा है। इस क्रम में पुलिस ने गुरुग्राम में रह रहे आठ बांग्लादेशियों की पहचान भी की है। पुलिस ने सेक्टर-40 स्थित सामुदायिक केंद्र में 40, सेक्टर-10 स्थित सामुदायिक केंद्र में 47, बादशाहपुर स्थित सामुदायिक केंद्र में 100 और मानेसर स्थित सामुदायिक केंद्र में 30 लोगों को डिटेन करके रखा है। पुलिस शहर की झुग्गी-झोपड़ियों, निर्माणाधीन साइटों, घरों में काम करने वाली महिलाओं व पुरुषों, रेहड़ी लगाने वालों और किराए पर रहने वालों की पहचान करा रही है। इन लोगों से उनके स्थायी निवास स्थान के बारे में जानकारी लेकर सत्यापन किया जा रहा है कि वे किस राज्य से आए हैं। संबंधित राज्य के स्थायी निवासी हैं या पहले भी किसी अन्य स्थान से आए हैं। इस कार्रवाई में काफी लोग बांग्लादेश के मिले हैं, जो अवैध रूप से गुरुग्राम में रह रहे हैं। गुरुग्राम में कब से रह रहे हैं, क्या-क्या दस्तावेज बनाए हैं सहित अन्य जानकारी संबंधी रिपोर्ट बनाई जा रही है। कई मामलों में सामने आया है कि काफी बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं ने गुरुग्राम का पता देकर अपने आधार कार्ड बनवा लिए हैं। इसमें उन्होंने यहां किराये पर कमरे लेकर स्थानीय पता दर्शाया है और गुरुग्राम के दस्तावेज तैयार करवा लिए। ऐसे में पुलिस विभाग ने मकान मालिकों को भी पूरी जांच के बाद ही कमरे किराए पर देने की बात कही है। वहीं, किराएदार का पुलिस सत्यापन करवाने के लिए भी निर्देश जारी किए हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें