गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार विभाग (डीटीपी) की प्रवर्तन शाखा ने मंगलवार को सेक्टर-53 स्थित सरस्वती कुंज में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान करीब 4.25 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस जमीन पर 42 से अधिक प्लॉटों में बसी करीब 670 झुग्गियां थीं, जिन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सरस्वती कुंज क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी कारण जिला योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने कार्रवाई शुरू की है।