फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गलत लेन में चलने पर 453 वाहनों का ड्रोन से हुआ चालान

Digvijay Singh Updated Mon, 22 Sep 2025 09:46 PM IST

गुरुग्राम में यातायात पुलिस ने एक दिन में गलत लेन में वाहन चलाने पर ड्रोन की सहायता से एक दिन में 453 वाहनों के चालान किए हैं। गलत लेन में वाहन चलाने पर वाहन चालकों पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने गलत लेन में चलने वाले पर ड्रोन से नजर रखी। ड्रोन की सहायता से पुलिस दूर से वाहनों पर नजर रख सकती है। सड़क हादसों का एक मुख्य कारण गलत लेन में वाहन चलाना और अचानक से लेन बदलना भी है। यातायात पुलिस की तरफ से ट्रक चालकों, कंपनियों के कर्मचारियों, बस चालक, स्कूल बसों और ऑटो रिक्शा चालकों को भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें