फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बाइक से कार का साइड मिरर टच होने से चालक ने तानी पिस्टल

राहुल तिवारी Updated Tue, 27 Jan 2026 05:09 PM IST

गुरुग्राम सदर बाजार के डाकखाना चौक पर 26 जनवरी की शाम को कार चालक ने बाइक सवार युवक पर पिस्टल तान दी। आरोपी ने बाइक सवार को जान से मारने की धमकी दी। बाइक चालक ने जब यातायात पुलिसकर्मी को इस बारे में बताया कि पुलिसकर्मी ने कार चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक अपनी कार को लेकर मौके से भाग गया। यह पूरी वारदात एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, इसका वीडियो भी बनाया गया है। महेंद्रगढ़ जिले कके भंडोर ऊंची गांव निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की शाम करीब 4:20 बजे बाइक पर सवार होकर मानेसर स्थित ऑफिस से गुरुग्राम के सेक्टर-6 जा रहा था। जब विनोद कुमार अपनी बाइक से सदर बाजार के डाकखाना चौक पर पहुंचा तो एक कार के साइड मिरर से उसकी बाइक टच हो गई। जिसके बाद कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे युवक ने विनोद कुमार की बाइक के सामने अपनी कार अड़ा दी। जब विनोद कुमार ने उतरकर कार अड़ाने का कारण पूछा तो कार चालक ने बहस की। इसके बाद चालक ने कार से उतरकर पिछली सीट पर रखी पिस्टल उठाई और विनोद कुमार की छाती पर तान दी व दो बार हथियार कॉक दिया। पीड़ित विनोद कुमार ने डरकर आसपास के लाेगों से मदद मांगी, लेकिन युवक के हाथ में पिस्टल होने के कारण कोई मदद करने नहीं आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें