गुरुग्राम के सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप वॉयलेट सोसाइटी के सामने बारिश के दौरान ड्रेेनेज बनाने के लिए गहरा गड्ढा खोद दिया गया। इस गड़्ढे में बारिश का पानी जमा हो गया है। ट्यूलिप वॉयलेट समेत ट्यूलिप लेमन, ऑरेंज, पर्पल, जीएमडी समेत आस-पास की सोसाइटियों में रहने वाले करीब 5000 परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगोें की शिकायत है कि बारिश के दौरान गड्ढा खोद कर इस इलाके की अव्यवस्था और ज्यादा बढ़ा दी गई है। टयूलिप वॉयलेट की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पूजा आनंद ने गड्ढे में जमा पानी की परेशानियों को अधिकारियों के साथ साझा करते हुए, समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ड्रेनेज के लिए करीब चार फुट गहरा गड्ढा ट्यूलिप वॉयलेट के ठीक सामने खोदा गया है। सोसाइटी के निवासियों को आशंका है कि इस गड्ढे के कारण दुर्घटनाएं होंगी और डेंगू, मलेरिया के लार्वा पनपेंगे, इससे आस-पास के लोग बीमार पड़ जाएंगे। यह कार्य बारिश के पहले होना चाहिए था या बारिश के बाद होना चाहिए था।