फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: गुरुग्राम सेक्टर-21 में HUDA मार्केट की बदहाली, व्यापारी-ग्राहक दोनों परेशान

अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 10:23 PM IST

शहर के सेक्टर-21 स्थित हुड्डा मार्केट की हालत लगातार बदतर होती जा रही है। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में व्यापारी और ग्राहक दोनों परेशान हैं। बाजार में न तो पर्याप्त लाइट व्यवस्था है, न पीने के पानी की सुविधा, न सुरक्षा के इंतजाम और न ही फुटपाथ की व्यवस्था। सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर बनी हुई है। इन अव्यवस्थाओं के कारण दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि मार्केट तक पहुंचने वाले रास्तों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह टूटे रास्ते और गड्ढों के कारण ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती है। शाम होते ही बाजार अंधेरे में डूब जाता है, जिससे चोरी और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। दुकानदारों का आरोप है कि नगर निगम को कई बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दुकानदारों के अनुसार, बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। पानी भरने से बाजार में आवाजाही मुश्किल हो जाती है। फुटपाथ न होने के कारण लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से ग्राहक बाजार आने से बचने लगे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें