फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बचपन से खिलवाड़: करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी बाल भवन नहीं हुआ शुरु, 11 माह पहले सीएम ने किया था उद्घाटन

अनुज कुमार Updated Thu, 18 Sep 2025 09:29 PM IST

सेक्टर 4 में करीब करोड़ों की लागत से बने बाल भवन के निर्माण में भ्रष्टाचार की बू- आ रही है। 11 माह पहले मुख्यमंत्री की ओर से भवन का उद्घाटन कर दिया मगर अभी तक वहां पर किसी तरह का कोई आयोजन नहीं हुआ है। कारण कागज में तो सब ठीक है मगर मौके पर बैठने वाला सभागार तक ठीक नहीं हुआ है। आलम यह है कि परिसर में गंदगी व झाड़ियां उग आई हैं। नगर निगम की ओर से इसके इसके निर्माण पर पैसा खर्च किया गया है। हुडा की ओर से सबसे पुराना भवन था। जहां पर लोगों को कार्यक्रम करने में मदद मिलती थी। पुराना भवन हो जाने केे कारण नगर निगम की ओर से इसका जीर्णोंधार कराया गया था। समाजसेवी ऋतुराज का कहना है कि गुरुग्राम से कला संस्कृति को खत्म को कोविड के बाद पूरी तरह से बंद हो गया है। तत्कालीन नगर निगम अधिकारी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बेड़ा गर्ग किया गया है। बता दें कि सेक्टर 4 बाल भवन लंबे इंतज़ार के बाद बना है उसका चुपचाप उद्घटान कर दिया गया क्योकि वो इस्तेमाल के लायक नहीं बना। नगर निगम की ओर से हर सप्ताह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता था। जिसे बंद कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें