फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त ने की बैठक

गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिव की तैयारियों व सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत ने ट्रैफिक टावर स्थित कार्यालय में बैठक ली। 12, 13, 14 व 15 अगस्त को दिल्ली में जाने वाले भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट रहेगा। मंगलवार को आयोजित हुई बैठक में एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे) सत्यपाल यादव, एसीपी (पूर्व) इंद्रजीत, एसीपी (पश्चिम) संजय और सभी यातायात निरीक्षक मौजूद रहें। डीसीपी ने बैठक में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों व निरीक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटियों के दौरान यातायात का सुचारू संचालन कराने के बारे में दिशा-निर्देश भी दिए। स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान भारी माल वाहक वाहनों का दिल्ली सीमा में प्रवेश नहीं होगा। भारी माल वाहक वाहनों काे दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सहित अन्य सड़क मार्गों से दिल्ली में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। वहीं, गुरुग्राम से अन्य जिलों पलवल, नूंह, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी सहित राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें