गुरुग्राम के प्राचीन शिव मंदिर इच्छापूरी में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।