गुरुग्राम। महेश क्रिकेट अकादमी के मैदान पर मंगलवार को तीन दिवसीय टेस्ट मैच की शुरुआत हुई, जिसमें महेश क्रिकेट अकादमी और क्राफ्ट क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राफ्ट अकादमी ने 9 विकेट पर 361 रन बनाकर पारी घोषित की। इसमें सक्षम यादव ने 103 रन, रयान ने 63 रन और लक्ष्य ने 91 रन बनाए। महेश अकादमी की ओर से गेंदबाजी में ऋषभ मिश्रा ने 3 विकेट, हर्षवीर और निश्छल ने 2-2 विकेट, अभिनव और हार्दिक ने 1-1 विकेट झटके। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक महेश अकादमी ने बिना किसी नुकसान के 25 रन बनाए। छायांक यादव 20 और निश्छल अरोड़ा 1 रन पर नाबाद रहे।