पंचायती राज विभाग का पांच मंजिला जिला परिषद विकास भवन का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द करेंगे। इसे लेकर तैयारियां की जा रही हैं। विभाग करीब 61 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला भवन का निर्माण करने जा रहा है। इसे ग्रीन बिल्डिंग की तर्ज पर बनवाया जाएगा। यह भवन बनने के बाद 156 गांवों के ग्रामीण एक ही छत के नीचे सभी कार्य करवा सकेंगे।