फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: जमीन के फेरे में फिर फंसा खेड़कीदौला टोल प्लाजा शिफ्ट करने का मामला

राहुल तिवारी Updated Fri, 28 Nov 2025 07:59 PM IST

गुरुग्राम में खेड़की दौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने का मामला एक बार फिर जमीन के विवाद में फंस गया है। जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा के लिए पचगांव के बाद कुकरौला में जगह उपलब्ध कराई थी। हालांकि कुकरौला में सुरक्षा से जुड़ा मामला होने पर काम रुक गया था। करीब एक माह बाद भी टोल प्लाजा के लिए जमीन का हल नहीं निकला है। ऐसे में टोल प्लाजा शिफ्ट करने का मामला लगातार लटकता जा रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की योजना पर काम चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को पहले पचगांव में 28 एकड़ जमीन मिली थी। इस पर जमीन पर जोरशोर से काम शुरू हुआ और लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के कारण टोल प्लाजा को सहरावन और पचगांव के बीच कुकरौला गांव के राजस्व में जमीन दी गई थी। इस पर काम शुरू हुआ तो सुरक्षा का हवाला दे दिया गया।इसके बाद टोल प्लाजा के लिए निर्माण कार्य रोक दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें