फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सर्वे के आधार पर भाजपा देगी मेयर और पार्षदों को टिकट, गुरुग्राम-मानेसर निगम चुनाव की तैयारी

अनुज कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 09:16 PM IST

नगर निगम गुरुग्राम और नगर निगम मानेसर के चुनाव को लेकर जल्द प्रदेश सरकार घोषणा कर सकती है। ऐसे में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी दोनों नगर निगमों के लिए मेयर और पार्षद प्रत्याशियों की लोकप्रियता जानने के लिए सर्वे करा रही है। टिकट देते समय सर्वे रिपोर्ट के साथ उनके कार्याें को भी देखा जाएगा। भाजपा में मेयर और पार्षद चुनाव लड़ने वालों की लंबी लिस्ट है। हालांकि पार्टी संभावित प्रत्याशियों के जनाधार जानने के लिए सर्वे भी करा रही है।नवंबर 2022 में समाप्त हुआ था कार्यकाल नगर निगम गुरुग्राम का कार्यकाल नवंबर 2022 में समाप्त हो गया था। मानेसर नगर निगम गठन के बाद पहली बार चुनाव होना है। दोनों नगर निगमों में पिछले साल चुनाव कराने की तैयारी थी लेकिन सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर जोखिम उठानी नहीं चाहती थी। जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि निगम चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों का आकलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का इंटरनल सर्वे भी करा रही है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान नगर निगम चुनाव को भी सरल बना देगा और चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा। वहीं मानेसर नगर निगम में पहली बार चुनाव होना है। दोनों नगर निगमों में पिछले साल चुनाव कराने की तैयारी थी लेकिन सरकार लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर जोखिम उठानी नहीं चाहती थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें