बिहार के सीतामढ़ी के दो लाख रुपये के इनामी बदमाश गैंगस्टर सरोज राय की पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के मामले में खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस की ओर से बोर्ड के गठन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बोर्ड का नेतृत्व डॉ. दीपक माथुर ने किया है। पुलिस ने जांच के लिए बिसरा मधुबन भेजा है। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर सरोज को दो गोलियां लगी हैं। यह गोली उसके सीने में और दूसरी गोली उसके पेट में लगी है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के अनुसार अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हुई है। पुलिस को गैंगस्टर के परिजनों का आने का इंतजार है। थाना प्रभारी खेड़कीदौला का कहना है कि इस बारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।