फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुरुग्राम के राजीव चौक फ्लाईओवर-अंडरपास पर बनाई जा रही आकर्षक पेंटिंग

मिलेनियम सिटी के फ्लाईओवर और अंडरपासों पर आकर्षक पेंटिंग बनाए जा रहे है। यहां से गुजरने वाले राहगीरों को यहां की गई वाल पेंटिंग खूब भा रही हैं। जीएमडीए निजी कंपनियों के सहयोग से हाईवे स्थित राजीव चौक, सिग्नेचर टावर और राजीव चौक अंडरपास और फ्लाई ओवरों पर विभिन्न प्रकार की पेटिंग बनवा रहा है। जीएमडीए दिल्ली-जयपुर हाईवे के शंकर चौक, इफ्को चौक, सिग्नेचर टावर और राजीव चौक के फ्लाई ओवर की दीवार पर विभिन्न प्रकार की पेटिंग कराई है। इसके अलावा एलिवेटेड सोहना हाईवे के पिलर्स पर विभिन्न प्रकार की पेटिंग की गई है। अब जीएमडीए राजीव चौक अंडरपास में पेटिंग करा रहा है। एक ओर की पेटिंग कराई जा चुकी है और दूसरी ओर चल रही है। इसमें पौधे, यातायात, प्रदेश पर्यटक स्थल समेत अन्य जानकारी देने वाली पेटिंग शामिल है। जल्द ही सभी फ्लाईओवर व अंडरपास आकर्षक नजर आएंगे। रंग, रोगन का कार्य कराया जा रहा है। सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक समेत अन्य पर पेटिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें