जिले में निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में दक्षिण कोरिया की कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। इन कंपनियों के निवेश से जिले में 1000 करोड़ रुपये तक का निवेश आने की संभावना है। इससे 5 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। निवेश को लेकर हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से जमीन की तलाश की जा रही है। साथ ही कंपनियों के सामने निवेश से जुड़ा प्रस्ताव रखने की तैयारी भी की जा रही है।