फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सरस्वती कुंज में अतिक्रमण हटाओ अभियान, तीसरे दिन 900 झुग्गियां हटाई गई

अनुज कुमार Updated Wed, 20 May 2026 07:10 PM IST

सरस्वती कुंज में बुधवार को तीसरे दिन अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए की गई। इस दौरान करीब 900 झुग्गियां हटाई गईं। अभियान को हरियाणा पुलिस के सहयोग से सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन (डीटीपीई) अमित मधोलिया ने बताया कि करीब 4 एकड़ क्षेत्र में फैले लगभग 26 प्लॉटों और शहरी विकास विभाग की भूमि पर बनी करीब 900 झुग्गी-झोपड़ियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने ने स्पष्ट किया है कि सरस्वती कुंज की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। सोमवार को टीम ने करीब 2.5 एकड़ भूमि पर फैली 22 से अधिक प्लॉटों में बनी लगभग 200 झुग्गियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया था। जबकि मंगलवार को 670 झुग्गियां हटाई गईं थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें