गुरुग्राम। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर भोडा कलां में तीन दिवसीय अखिल भारतीय साधु-संत महासम्मेलन का शुभारंभ हुआ। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता ही जीवन का वास्तविक सुख है। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान विश्व में आध्यात्मिक चेतना जगा रहा है। संस्थान में अनेक धर्मों के लोग सम्मिलित हैं। आत्मा ईश्वरीय गुणों का स्वरुप है। प्रत्येक व्यक्ति में इन गुणों का सम्मान करना ही ईश्वर का सम्मान है। भोडाकलां ओआरसी की निदेशिका आशा, महामंडलेश्वर स्वामी शिव स्वरुपानंद, मनोरमा, जीबी पंत हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित गुप्ता और ऊषा ने भी अपने विचार रखे।