नगर निगम मानेसर क्षेत्र के कासन गांव के लोगों को जल्द ही सीवर के गंदे पानी की समस्या से राहत मिलने वाली है। निगम ने गांव में तीन एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड आठ के पार्षद ने बताया कि 6 जुलाई को इस योजना का टेंडर खोला जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ठेकेदार को काम सौंप दिया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।