गुरुग्राम के सोहना के दमदमा गांव के पास मंगलवार की दोपहर को अरावली की पहाड़ी पर बने बड़ा जोहड़ मंदिर से पूजा करके वापस लौट रहे पिता-पुत्र सहित तीन लोग बाइक का संतुलन बिगड़ने से खाई में जा गिरे। करीब 80 फीट गहरी खाई में गिरने से नाबालिग किशोर व एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि नाबालिग किशाेर का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।