फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में अब नहीं लगेगा जाम: शहर की 132 रेड लाइट हो गई एडवांस, ऐसा है सिस्टम; देखें खास रिपोर्ट

अनुज कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 09:16 PM IST

यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए शहर के 132 रेड लाइट को एडवांस कर दिया गया है। अब वाहन चालकों को एक चौक पर ग्रीन लाइट मिलने पर आगे की तरफ लगातार ग्रीन लाइट मिलेगी। इस प्रोजेक्ट को दो फेज में पूरा किया गया है। प्रोजेक्ट के तहत अब सिर्फ नौ रेड लाइट ही शेष जिन्हें एडवांस किया जाना है। इसके बाद शहर की 141 रेड लाइट एडवांस हो जाएंगी। पहले फेज में 109 और दूसरे फेज में 32 रेड लाइट को एडवांस जा रहा है। यातायात पुलिस की तरफ से एडवांस ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) तैयार किया गया है। इसका कंट्रोल सिस्टम ट्रैफिक टावर में बनाया गया है।इसके तहत शहर में बढ़ती जाम की समस्या से वाहन चालकों को राहत दिलाना है। अब शहर की 132 रेड लाइट को इस तरीके से एडवांस किया गया है कि अगर किसी वाहन चालक को एक रेड लाइट पर ग्रीन लाइट मिलती हैं तो लगातार उन्हें आगे की रेड लाइट भी ग्रिन ही मिलें। इससे एक तरफ के वाहन चालक जल्दी से सफर तय कर सकेंगे। वाहन चालकों के सामने कई बार ऐसी स्थिति आती है कि उनकी रेड लाइट ग्रीन हो गई लेकिन अगली रेड लाइट ग्रीन नहीं हुई है। ऐसे में जाम की स्थिति बनते हुए वाहन चौक पर खड़े हो जाते हैं और दूसरी तरफ से निकलने वाले वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता है। इस स्थिति को संभालने के लिए यातायात पुलिस कर्मचारी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ जाती है। अगर किसी भी एडवांस रेड लाइट में किसी भी तरीके की समस्या आती है तो उसको ट्रैफिक टॉवर में बने कंट्रोल सिस्टम से तुरंत नियंत्रित करके समय में बदलाव किया जा सकता है। रात के समय में रेड लाइट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से काम करेंगी। इसके तहत जिस भी तरफ वाहनों को ज्यादा दबाव होगा।उस तरफ के वाहन चालकों को ज्यादा ग्रीन लाइट का समय दिया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से रेड लाइट सिर्फ रात में काम करेंगी। दिन में यह रेड लाइट एडवांस सिस्टम से कार्य करने लगेंगी। वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में एडवांस ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम तैयार किया गया है। उम्मीद है कि इससे पी आवर में वाहन चालकों को जाम से काफी राहत मिलेगी।- डाॅ. राजेश मोहन,डीसीपी यातायात

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें