गुरुग्राम में फर्जी गन लाइसेंस मामले के मास्टर माइंड को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष भारद्वाज नाम के इस शख्स की काफी समय से पुलिस को तलाश थी। गौरतलब है कि करीब 600 से ज्यादा फर्जी गन लाइसेंस का ये मामला है। इस केस में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। अभी हाल ही में पुलिस ने काफी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया था।