फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मासूम शर्मा के 'खटोला-2' गाना शुरू करते ही पुलिस ने छीना माइक, मच गया बवाल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 24 Mar 2025 12:54 PM IST

बदमाशी गानों को लेकर चर्चा में आ रहे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा का लाइव प्रोग्राम गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित जिमखाना क्लब में बीते शनिवार की रात चल रहा था। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने जैसे ही बैन किया गए गाने 'खटोला-2' गाना शुरू किया तो पुलिस अधिकारी ने जबरन माइक ले लिया। इसके बाद मासूम शर्मा का शो बीच में ही बंद करा दिया गया। जब पुलिस ने गाने से रोका तो वहां मासूम को सुनने आई भीड़ ने जमकर शोर मचाया। इस दौरान कुछ युवकों ने स्टेज पर चढ़ने की भी कोशिश की। हालांकि, वहां तैनात बाउंसरों ने उन्हें रोक दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें