21 नवंबर 2025 को ओम सन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स अकादमी क्रीड़ास्थल पर उत्साह और ऊर्जा से भरपूर "रस्साकशी (Tug of War)" गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। रस्साकशी शक्ति और रणनीति का खेल है | कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल डायरेक्टर अनुराग गुप्ता द्वारा रिबन काटकर की गई और प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन हुआ। यह आयोजन विद्यालय के क्रीड़ास्थल में स्पोर्ट्स कोच गजेन्दर त्यागी और रमन शर्मा की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गतिविधि में कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न टीमों ने उत्कृष्ट तालमेल, ताकत और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण फाइनल मुकाबला रहा, जिसमें सभी प्रतिभागी छात्राओं ने अत्यंत जोश के साथ अपनी-अपनी टीम का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 कॉमर्स की टीम विजेता रही। विजेता टीम को प्रोत्साहित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने एक रनिंग ट्रॉफी प्रदान की और सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। जीतने वाली टीम में यशिका शर्मा, वंशिका, सिद्धि, सृष्टि शर्मा, तन्वी चौधरी, राधिका बंसल, दीपिका, प्रज्ञा, सांची का प्रदर्शन सराहनीय रहा।