साहिबाबाद थाना क्षेत्र के मोहन नगर चौराहे पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। विहिप के जिला अध्यक्ष ब्रह्म कुमार गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर ममता सरकार की खामोशी असहनीय है। बंगाल में रोहिंग्या और पाकिस्तान से लोगों को बुलाकर उनके फर्जी आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। वक्फ कानून के विरोध में हुई हिंसा में हिन्दू समाज के लोगों के घर जलाए गए। संगठन ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और पूरे हिंसा मामले की जांच NIA से करवाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने एसपी साहिबाबाद श्वेता यादव को ज्ञापन सौंपकर सरकार तक उनकी बात पहुंचाने की मांग की है।