मोहन नगर स्थित दशमेश वाटिका में गुरु गोबिंद के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित जोड मेला के दूसरे दिन बच्चों को दस्तार सिखाई गई। इसी के साथ बच्चों के बीच गरूवानी कंठ मुकाबला और गुरूमत का प्रचार किया जा रहा है। शुक्रवार 9 जनवरी आयोजित जोड़ मेला रविवार 11 जनवरी तक रहेगा। यह तीन दिवसीय जोड़ मेला गाजियाबाद के पहली बार हो रहा है। गुरु गोबिंद सिंह के छोटे बेटों, साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह, को 1705 में जिंदा दीवारों में चिनवा दिया गया था, उनकी शहादत को श्रद्धांजलि देने के लिए यह मेला हर साल पंजाब में लगता है, पहली बार गाजियाबाद में भी लग रहा है।