उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा सेक्टर-2 बी में अवैध तौर पर चौथी मंजिल बनाने की जानकारी मिलने के बाद पहुंची आवास विकास परिषद की टीम ने काम रुकवाया और बिल्डर को निर्माण न करने की चेतावनी दी। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार मित्तल ने बताया कि बिल्डर द्वारा बाहर से ताला लगाकर अंदर लेंटर डाले जाने की तैयारी चल रही थी। इसकी शिकायत मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंच कर लेंटर के लिए की लगाई गईं बल्ली फट्टों को हटाया।