पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आयुध निर्माणी मुरादनगर में बच्चों को अग्निशामक यंत्र के प्रयोग की दी गई जानकारी पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आयुध निर्माणी, मुरादनगर में छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार एवं उपप्राचार्य स्वीटी जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यशाला के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार की आग, उनके कारणों तथा उन्हें बुझाने की उपयुक्त विधियों से परिचित कराया गया। छात्रों ने अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त किया। इस कार्यशाला के सफल संचालन में अनुराग गुप्ता, विकास वालिया तथा अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।