दिल्ली-मेरठ रोड स्थित ओम सन पब्लिक स्कूल के क्रीड़ास्थल पर शुक्रवार को सीनियर समर एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। अनुराग गुप्ता और डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक क्षमता, अनुशासन और एकाग्रता को भी बढ़ाते हैं। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कक्षा नौ के अध्ययन और कक्षा दस के चेतन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कक्षा नौ की शगुन और कक्षा दस की पलक विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में कक्षा नौ के दक्ष शर्मा, कक्षा दस के अभय और कक्षा 12 के स्पर्श ने अपनी-अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कक्षा नौ की अनिष्का, कक्षा दस की छाया और कक्षा 12 की वैष्णवी प्रथम रहीं। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कक्षा नौ के सिद्धार्थ और कक्षा दस के अभय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में कक्षा नौ की तन्वी और कक्षा दस की वैष्णवी विजेता रहीं। कोच गजेंद्र त्यागी और रमन शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समापन पर स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ. पूर्णिमा वार्ष्णेय ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।