गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन 32 मंजिला बहुमंजिला इमारत के पास की मुख्य सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह धंस गई। इस हादसे में सड़क पर पार्क की गई एक कार और स्कूटी देखते ही देखते करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में समा गईं। इसके साथ ही पास में लगा एक बिजली का पोल भी लगभग 10 फीट तक जमीन के अंदर धंस गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।