गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-14 स्थित मिग्सन कियान सोसाइटी के निवासियों ने बुनियादी सुविधा न मिलने पर बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों ने अधिक मेंटेनेंस शुल्क लेने का आरोप लगाया है। साथ ही सोसाइटी में साफ-सफाई, स्वीमिंग पूल, रजिस्ट्री आदि परेशानियां पर भी प्रकाश डाला।