वसुंधरा सेक्टर 1 चंद्रशेखर पार्क में अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चल रही राम कथा में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कथा व्यास गोविंद शास्त्री कथा के साथ ही अपने भजनों से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। कथा में शामिल हो रही महिलाएं भी इस दौरान भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना रही हैं।