अरनिया थाना पुलिस ने रविवार रात को मुठभेड़ के बाद तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10,200 रुपये नकदी, एक बाइक, एक तमंचा व चाकू बरामद किया गया। छह दिन पहले आरोपी थाना क्षेत्र में एक किसान से मारपीट कर 27 हजार रुपये नकदी लूट कर भाग गए थे।